पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kalraj Mishra Said Make Law For Stop Conversion Varanasi Uttar Pradesh

रेडियो पर पीएम का भाषण सुन कलराज मिश्र ने कहा- धर्मांतरण पर रोक के लिए बने कानून

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. केंद्रीय लघु एवं उद्योग मंत्री कलराज मिश्र रविवार को काशी पहुंचे। इस दौरान अर्दली बाजार के एक शो रूम में बैठकर उन्होंने रेडियो पर पीएम मोदी के 'मन की बात' को सुना। इसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि संसद के अंदर सभी प्रकार के प्रतिनिधि हैं, धर्मांतरण के मुद्दे पर निश्चित रूप से कानून बनना चाहिए।
काशी पहुंचे कलराज मिश्र ने कहा कि धर्मांतरण के मु्द्दे पर विचार करते हुए ऐसा विधेयक लाना चाहिए, जिससे इस पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि इसे सिर्फ कानून के जरिए रोका जा सकता है। आजम खान के दिए बयानों पर कहा कि उन्हें ऐसे लोगों के बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है।
2017 में बनेगी बीजेपी की सरकार
कलराज मिश्र ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह सफलता प्राप्त किया जाएगा। यूपी में लोकसभा की जितनी सीटें मिली है, उससे उन्हें पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में भी उसी तर्ज पर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि 2017 में बीजेपी प्रदेश में भी सरकार बनाएगी।

नशा एक तरह से रोग
रेडियो पर पीएम मोदी के मन की बात सुनने के बाद कलराज मिश्र ने कहा कि नशा एक तरह से रोग है। शुरुआत से ही अगर बच्चों को समुचित तौर पर प्रशिक्षित किया जाए तो इसे रोका जा सकता है। उन्होंने बताया कि 10 साल और 16 साल के बच्चों के साथ कैसा व्यवहार होना चाहिए? इस पर सभी को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यवहारों के माध्यम से ही इसमें बदलाव ला सकते हैं।
फोटो: रेडियो पर मोदी का भाषण सुनते कलराज मिश्र।