पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kashi Children Cleaning Ganga Ghat Presented Cleanliness Example

VIDEO: काशी में साफ-सफाई कर बच्चों ने पेश की स्‍वच्‍छता की मिसाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: स्‍वच्‍छता अभि‍यान के तहत अस्‍सी घाट पर बच्‍चों ने महादेव की आकृति‍ बनाकर शुरू की साफ-सफाई।

वाराणसी. पीएम नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत को स्‍वच्‍छ कर विश्व गुरु बनाया जाए। इसी सपने को साकार करने के लि‍ए रवि‍वार को काशी में सैकड़ों छात्र-छात्राएं अस्सी घाट पर इकठ्ठा हुए। सभी ने भगवान महादेव को साक्षी मानकर गंगा की घाटों को स्वच्‍छ रखने का बीड़ा उठाया और सफाई अभि‍यान की शुभारंभ की। सनबीम स्‍कूल के बच्‍चों ने इस पूरे कार्यक्रम को ‘बनेगा स्वच्‍छ इंडि‍या’ नाम दिया है। इस दौरान बच्‍चों ने सांस्‍कृति‍क कार्यक्रम भी प्रस्‍तुत कि‍ए।
बताते चलें कि‍ अस्सी घाट पर सनबीम स्‍कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले मिट्टी में महादेव की आकृति बनार्इ। इसके बाद उन्‍होंने उनकी प्रार्थना कर सफाई अभि‍यान का शुभारंभ कि‍या। सनबीम के समूह प्रमुख दीपक मधोक ने बताया कि अस्सी घाट से ही नरेंद्र मोदी ने स्वच्‍छता अभियान की शुरुआत की थी। उसी दिन सनबीम समूह ने अस्सी घाट को गोद ले लिया था। इसी कड़ी में रवि‍वार को स्‍कूल की छात्र-छात्राओं ने 40 फिट मिट्टी को हटाकर घाट को साफ कर मिसाल कायम किया है। उन्‍होंने बताया कि‍ इस अभियान में बच्‍चों ने 10 फिट के महात्‍मा गांधी के चश्मे को भी बनाया।
बापू का चश्मा रहा आकर्षण का केंद्र
समूह प्रमुख दीपक मधोक ने बताया कि चश्मा स्वच्‍छता का सिंबल है, क्‍योंकि‍ महात्‍मा गांधी ने भी भारत के स्वच्‍छता का सपना देखा था। आज इसी चश्मे के आइने से पूरे देश को 'स्वच्‍छ बनेगा इंडि‍या' का संदेश दिया गया है। इसी कड़ी में रवि‍वार को बच्चों ने अपनी मेहनत के दम पर अस्सी घाट को साफ करके दिखा दिया। उन्‍होंने बताया कि‍ गंगा और भारत की स्वच्‍छता हर भारतीय का सपना है जिसे हर किसी को मिलकर पूरा करना होगा।
क्या कहते हैं छात्र-छात्राएं
छात्र अनामिका मिश्रा ने बताया कि गंगा सभी की मां हैं। गंगा की स्वच्‍छता के लिए सैकड़ों की संख्या में तख्तियां अलग-अलग स्लोगन के साथ बनाई गईं हैं। इसे घाटों पर अलग-अलग स्थानों पर लोगों के जागरुकता के लिए रखा जाएगा। इंटर की छात्रा मनीषा चौबे ने बताया कि काशी के गंगा घाट पूरे विश्व में अपनी पहचान रखती है। इन घाटों को स्वच्‍छ रखने का बीड़ा हर किसी को उठाना होगा। वहीं, छात्र अरविंद मौर्या ने बताया कि मिट्टी में महादेव की आकृति के साथ ‘बनेगा स्वच्‍छ इंडि‍या’ का पैगाम दिया गया है।
आगे देखि‍ए भगवान शि‍व को साक्षी मानकर गंगा घाट की साफ-सफाई करते बच्‍चों की वीडि‍यो…