पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Latest Hindi News Foreign Trip, UP Minister Attacks Media Azam Khan Samajwadi Party

विदेश दौरे से लौटते ही बरसे आजम, बोले- मीडिया कोठे के दलालों की भाषा बोलता है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. विदेश दौरे से हाल ही में लौटे उत्‍तर प्रदेश के नगर विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आज़म खां ने बुधवार को मीडिया पर जम कर भड़ास निकाली। उत्‍तर प्रदेश के मंत्रियों के विदेश दौरों की आलोचना से झल्‍लाए आजम खां ने कहा- मीडिया कोठे के दलालों की भाषा बोलता है, इन्‍हें मालूम नहीं है कि सामने वाले के पास मुक्‍का है।
उन्‍होंने कहा- मीडिया वालो को तहलका कांड नहीं याद है। ये लोग समाजवादी पार्टी में खाली ऐब खोजते हैं, अच्छाई नजर ही नहीं आती। नेताजी मुलायम सिंह के लिए जिन शब्‍दों का प्रयोग मीडिया ने किया वैसा तो वेश्यालय का व्‍यक्ति भी नहीं कर सकता। अभिव्यक्ति की आज़ादी मीडिया को है, मगर सामने वाले का मुक्का भी बहुत मजबूत है। वाराणसी के रामनगर में सपा की रैली को संबोधित करते हुए आजम खां ने नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। उन्‍होंने मोदी को कातिल बताते हुए कहा कि मुसलमान उन्‍हें वोट नहीं देगा।
आगे पढ़ें, आजम का आरोप- टीआरपी के लिए किसी हद तक जा सकता है मीडिया