पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

...जब धक-धक गर्ल ने मार्शल आर्ट से की मर्दों की कुटाई, देखिए तस्वीरें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का एक नया अवतार जल्द ही फिल्म 'गुलाब गैंग' में दिखेगा। एक कार्यक्रम में पहुंची माधुरी ने अपनी आनी वाली फ़िल्म गुलाब गैंग का म्यूजिक लॉन्च किया। माधुरी ने मीडिया से बातचीत में देश में महिलाओं कि स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मर्दों को औरतों के प्रति अपना नजरिया बदलना होगा। फ़िल्म यह फिल्म गुलाब गैंग भी उन महिलाओं की कहानी है जिन्हें समाज दबाना चाहता है और वो संघर्ष कर एक नया इतिहास लिखती हैं।
माधुरी ने बताया कि रज्जो ने मार्शल आर्ट भी सीखा है
माधुरी दीक्षित ने बताया कि फ़िल्म में रज्जो का किरदार अपने आप में नया है। इस किरदार के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर मार्शल आर्ट भी सीखा। जूही चावला भी एक नेगेटिव भूमिका में नजर आएंगी। फ़िल्म में कुछ डायलॉग अभी से काफी पॉपुलर हो गए हैं। देश में महिलाओं के साथ हो रही रेप की घटनाओं पर माधुरी ने कहा कि मर्दों को अपनी सोच महिलाओं को लेकर बदलनी होगी। महिला ही समाज में बदलाव ला सकती है।
रज्जो देगी देश को नई सोच
माधुरी ने बताया कि रज्जो देश की वह बेटी है, जो सोच को बदलेगी। फ़िल्म की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट है। दो लाइन का गाना उन्होंने भी फ़िल्म में गुनगुनाया है। फ़िल्म के एक गाने में मार्शल आर्ट के कुछ स्टेप दिखेंगे जो काफी रोचक हैं।
लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा बंगाल कि घटना कल्पना से परे
माधुरी दीक्षित से पहले कार्यक्रम में पहुंची लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने बताया कि बंगाल पंचायत में हुई घटना के दोषियों को जितनी भी सजा दी जाए, कम होगी। सारे आरोपी चिह्नित हैं। सजा ऐसी हो कि कोई दूसरी बार ऐसी गलती न करे। बेटियों की इज्जत से खेलने वालों को कभी माफ़ नहीं करना चाहिए।
दरअसल, पश्चिम बंगाल की 20 साल की लड़की किसी और जाति के लड़के से प्रेम करती थी और बीती मंगलवार रात दोनों को एक साथ बैठे देख लिया गया। आपाधापी में चार लोगों की पंचायत बैठाई गई। इस पंचायत में तय किया गया कि लड़की वालों को 25,000 रुपए का जुर्माना देना होगा।
वहीं, जब परिवार वालों ने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं तो जुर्माने की जगह सामूहिक बलात्कार का दंड दिया गया और 13 लोगों ने पंचायत के आदेश पर इस लड़की का बलात्कार किया।
आगे देखें असली गुलाबी गैंग और माधुरी की गुलाबी गैंग की तस्वीरें...