फोटो: 'महाकुंभ' सीरियल के एक सीन में एक्टर गौतम रोडे (रुद्रा) और एक्ट्रेस पायल राजपूत (माया)।
वाराणसी. चर्चित टेलीविजन शो 'देवो के देव-महादेव' समाप्त हो रहा है। इस शो की जगह लाइफ ओके टीवी चैनल पर 15 दिसंबर से थ्रिलर सीरियल 'महाकुंभ-एक रहस्य एक कहानी' का प्रसारण किया जाएगा। शो के प्रमोशन के लिए पूरी स्टार कास्ट कैंटोमेंट स्थित एक होटल पहुंची। इस शो में पोलेंड कनेक्शन भी जोड़ा गया है। इसके जरिए 'महाकुंभ' के कई रहस्यों से पर्दा उठेगा।
इस टेलीविजन शो की कहानी एक सुपर नेचुरल पावर वाले किरदार रुद्रा के इर्द-गिर्द होगी। इलाहाबाद में महाकुंभ के दौरान बम धमाका होता है। इसमें अफरा-तफरी मच जाती है। इस बीच रुद्रा अपने परिवार से बिछड़ जाता है। काशी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर वह रहने लगता है। चिताओं के बीच उसका बचपन बीतता है और वह युवा हो जाता है। 'महाकुंभ' में पहली बार नेशनल अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस सीमा विश्वास दिखेंगी। एक्टर गौतम रोडे (रुद्रा) और एक्ट्रेस पायल राजपूत (माया) के किरदार में दिखेंगी।
दिखेगा पोलैंड कनेक्शन
माइथोथ्रिलर 'महाकुंभ' की कहानी में पोलेंड कनेक्शन भी दिखेगा। इसमें रुद्रा के पिता शिवानंद पोलेंड से कनेक्ट होंगे। सीरियल में ब्लास्ट टेरर नहीं, बल्कि क्लाइमेक्स के तहत है। गौतम ने बताया कि पोलैंड से वाराणसी, इलाहाबाद और हजारों साल पुराने कुंभ का इतिहास जुड़ता दिखाई देगा। शो के लिए इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ पर काफी रिसर्च किए गए हैं। प्रोड्यूसर अरविंद बब्बल ने बताया कि बनारस, इलाहाबाद, मुंबई के साथ सीरियल की शूटिंग पोलैंड में भी हुई है।
आगे पढ़िए, महाश्मशान में चिताओं के बीच रुद्रा को मिलती है अनोखी शक्तियां...