वाराणसी. विश्व हिंदू परिषद ने अपनी 50वीं वर्षगाठ के पूरा होने पर रविवार को काशी विद्यापीठ स्थित भारत माता मंदिर में हिंदू महासम्मेलन आयोजित किया है। इस कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ, वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल समेत कई दिग्गज नेता इकट्ठा होंगे। इसके साथ ही शुमेरुपीठ के शंकराचार्य नगेंद्रा नंद सरस्वती भी अपनी बात रखेंगे। इस दौरान कई हिंदूवादी नेता कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में 20 हजार हिंदुओं को इकट्ठा करने का टारगेट बनाया गया है। इसके लिए
फेसबुक,
ट्विटर और दूसरे सोशल साइट्स का भी आयोजक इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके लिए एक खास पोस्टर बहुत शेयर हो रहा है, जिसमें लिखा है, 'राम भक्त कहलाना है तो सम्मेलन में आना है।' बताया जा रहा है कि विहिप ने इस सम्मेलन में हिंदुत्व की आवाज को और बुलंद करने के लिए आयोजित किया है।
67000 लोगों ने किया था ब्लड डोनेट
विश्व हिंदू परिषद के विभागीय संयोजक गौरव कुमार ने बताया कि बनारस और पूर्वांचल के हिंदुओं की समरसता के लिए इस सम्मेलन को आयोजित किया जा रहा है। इसमें दलितों को भी बुलाया गया है। संगठन के 50वीं वर्षगाठ पर ब्लड डोनेशन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें रिकार्ड 67000 लोगों ने ब्लड डोनेट किया था।
एडीएम सिटी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अपर जिला मजिस्ट्रेट नगर विंध्यवासिनी राय (एडीएम सिटी) ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की तरफ से भारत माता मंदिर स्थल पर आठ फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम करने के लिए अनुमति के लिए आवेदन पत्र दिया गया था। इसे सभी विभागों द्वारा जांच करवाने के बाद वाराणसी जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति प्रदान कर दिया है। एडीएम सिटी वाराणसी ने बताया की सुरक्षा बंदोबस्त और कानून व्यवस्था के साथ शांति व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से जिला प्रशासन की तरफ से अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है।
40 फीट लंबा 20 फीट चौड़ी मंच
प्रांत उपाध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक (हिंदू सम्मेलन) रनवीर सिंह ने बताया कि सम्मेलन के आयोजन की तैयारियां की जा रही है। विहिप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस कार्यक्रम की तैयारियों में किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। संयोजक रनवीर सिंह ने बताया कि यहां जो मंच बनाया जा रहा है, वह लगभग 40 फीट लंबा और 20 फीट चौड़ा होगा।
आगे देखिए तैयारी की तस्वीरें...