जौनपुर. मऊ जिले के दोहरीघाट में अवैध तरीके से दवा बेचने वाले एक व्यक्ति को ड्रग विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम ने उसके पास भारी मात्रा में दवाएं और एक मारुती कार बरामद किया है। टीम ने दवाओंं को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेज दिया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास न तो दवाओंं का कागज है और न ही कोई रिकार्ड।
मऊ जिले के दोहरीघाट निवासी अभिषेक पुत्र कन्हैया लाल नामक युवक काफी दिनों से जौनपुर जिला अस्पताल के पास स्थित दवाओंं की दुकानों पर मेडिसिन की सप्लाई करता चला आ रहा था। किसी ने इसकी सूचना ड्रग इंस्पेक्टर को दिया। सूचना की पुष्टि करने के बाद आज ड्रग विभाग और स्थानीय पुलिस को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गई। सूत्र द्वारा बताए गए मारुती सुजुकी कार, जिसमें एके बबलू शाही जिला संगठन मंत्री हिंद युवा वाहिनी लिखा हुआ था। उस कार की तलाशी लिया गया तो भारी मात्रा में दवाएं मिली।
नहीं था कोई दस्तावेज
पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीम ने अभिषेक से दवाओंं के कागज और रिकार्ड मांगा तो उसके पास कुछ नहीं मिला। पुरी तहकीकात करने के बाद टीम ने नगर कोतवाली में अवैध दवा बेचने का मुकदमा दर्ज कराने के बाद सभी दवाओं का सेंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए लखनऊ भेज दिया है।
जांच के के लिए भेजी गई दवाइयां
ड्रग इंस्पेक्टर रमाशंकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि यह दवाएं असली है या नकली। फिलहाल प्रथम दृष्टया यह अवैध रूप से दवा कारोबार का मामला बनता है। इसका रिपोर्ट दर्ज करा दिया गया है। उधर पकड़ा गया युवक अभिषेक ने अपनी सारी दवाओंं को सही होने का दवा किया है।
फोटो: दवाइयों के साथ गिरफ्तार युवक।