पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Man Dead Body Found Hanging From Tree Sarnath Varanasi Uttar Pradesh

वाराणसी: सारनाथ में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: युवक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट।
वाराणसी. सारनाथ थानांतर्गत सलारपुर में प्रमोद नामक युवक का पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। वह जौनपुर का रहने वाला था। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें लिखा हुआ है कि वह भाभी की बहन से प्यार करता है, लेकिन भाभी ने शादी में अड़ंगा डालकर रुकवा दिया। इससे नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। हालांकि अनपढ़ होते हुए उसने सुसाइड नोट कैसे लिखा इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच कर रही है।
मृतक प्रमोद राजभर (20) नेवढ़िया जौनपुर का रहने वाला था। वह अपने बड़े भाई गुड्डू के ससुराल सलारपुर आया हुआ था। भाभी विनीता (बदला नाम) की छोटी बहन राधिका (बदला नाम) से उसका काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। सोमवार को वह शादी की बात करने सलारपुर पहुंचा था। लेकिन भाभी ने शादी से इनकार कर दिया, जिससे नाराज होकर उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
सुसाइड नोट पर उठे सवाल
गांव वालों के मुताबिक प्रमोद पढ़ा-लिखा नहीं था, इसके बावजूद उसने सुसाइड नोट कैसे लिखा यह बड़ा सवाल है। प्रमोद ने लेटर में भाभी को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। आत्महत्या के समय प्रमोद का पैर जमीन पर टिका है, जो कई सवाल खड़े कर रहा है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझी

कैंट सीओ विनोद कुमार ने बताया कि प्रमोद और राधिका का काफी दिनों से अफेयर चल रहा था। लेटर में प्रमोद ने भाभी का जिक्र किया है कि वो दोनों की शादी नहीं होने देना चाहती थी। फिलहाल परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या या आत्महत्या पोस्टमार्टम के बाद ही क्लियर हो पाएगा। मृतक का भाई गुड्डू बाहर काम करता है। कुछ दिनों से वह ससुराल में ही रुका था।

आगे पढ़िए क्या कहता है प्रमोद का भाई गुड्डू...