वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर की 84वीं न्यास परिषद की बैठक शुक्रवार मण्डलीय अनुश्रवण कक्ष में सम्पन्न हुई।बैठक में अधिकारियों ने इस बात पर चर्चा की चढ़ावे में होने वाली आय में गड़बड़ी पाई गई है। चढ़ावे से होने वाली आय पर पैनी नजर रखने के लिए रसीद काउंटर को सीसीटीवी कैमरा की जद में किए जाने आदेश दिए। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालक अधिकारी को व्यक्तिगत रूचि लेकर इसे देखने का निर्देश दिया गया। घटती आय पर मंदिर के ट्रस्टियों को भी औचक रूप से जंच करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही इस बैठक में कहा गया कि ट्रस्टी जब मंदिर में जाए, तो कैशबुक का अवलोकन अवश्य करें और उस पर अपना हस्ताक्षर करें। मंदिर में प्रतिदिन कैशबुक भरने तथा उसकी प्रति न्यास परिषद के अध्यक्ष सहित कमीश्नर को भी उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया गया।
इसके अलावा मंदिर के गर्भगृह में ड्यूटीरत ब्राह्मणों द्वारा ही पूजन-अर्चन कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश दिया गया। साथ ही गर्भगृह में बाहरी लोगों द्वारा पूजन-अर्चन कतई न कराने का आदेश भी दिया गया।
आगे जानिए और क्या खास इंतजाम होंगे बाबा के दरबार में...