वाराणसी. नरेंद्र मोदी की वाराणसी लोक सभा सीट से लड़ने की चर्चाएं आम हैं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी ने पत्रकारों से बातचीत में इशारों-इशारों में बनारस से चुनाव लड़ने की बात को कबूल किया है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी बता चुके हैं कि बनारस से ही चुनाव लड़ेंगे।
रविवार को काशी पहुंचे बीजेपी प्रभारी अमित शाह ने भी वाराणसी लोक सभा सीट को डॉ जोशी का ही बताया। अब नरेंद्र मोदी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात पर लगभग विराम लग चुका है। डॉ जोशी समेत कई दिग्गज नेता भी मान रहे हैं कि चुनाव उन्ही को लड़ना है। राज्य सभा भेजे जाने के सवाल पर डॉ जोशी ने कहा कि राजनीति में कोई उम्र नहीं होती।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही नरेंद्र मोदी के करीबी और यूपी प्रभारी अमित शाह ने मोदी के वाराणसी सीट से लड़ने की अटकलों को हवा दी थी। उन्होंने कहा था कि अभी तक पार्टी में वाराणसी उम्मीदवार पर विचार नही हुआ है। उस दौरान यह खबर भी आई थी कि बीजेपी ने वाराणसी से मोदी को चुनाव लड़ाने के लिए अपना होमवर्क भी शुरू कर दिया है।
पार्टी मोदी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद वाराणसी सांसद मुरली मनोहर जोशी को राज्यसभा भेज देगी, लेकिन आज इन्ही अटकलों पर खुद जोशी ने ही विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि वही अपनी सीट वाराणसी से इस बार का लोक सभा चुनाव लड़ेंगे।
आगे जानिए डॉ जोशी ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा...