तस्वीर में: श्रीमंडपम लॉन में डांडिया खेलते लोग।
वाराणसी. शारदीय नवरात्रि के शुरु होते ही काशी शक्ति देवी मां दुर्गा के रंग में गई है। गुजरात और महराष्ट्र की तर्ज पर काशी में हर तरफ लोगों में गरबा डांडिया की धूम है। पीएम
नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भी नवरात्रि के पर्व में शाम होते ही युवक, युवतियां, गृहणी सभी लोग शाम होते ही गरबा स्थल पर पहुंचकर अपने अतिप्रिय खेल डांडिया के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
सभी लोगों के दिलों में बस एक ही मस्ती और सिर्फ मां देवी के गानों पर मस्ती करना था। रविवार को मारवाड़ी युवक संघ की ओर से महमूरगंज श्रीमंडपम लॉन में गरबा का आयोजन किया गया। वहीं, पीएनयू क्लब कैंटोनमेंट में भी डांडिया आयोजन में युवा दिल जमकर झूमे।
कुछ युवा दीवाने तो ऐसे भी रहे, जो पूरे साल शारदीय नवरात्रि के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। पूरे नौ दिनों तक हर रात अलग-अलग स्थानों पर होने वाले आयोजनों में हिस्सा भी लेते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं जो गरबा- डांडिया में हिस्सा लेने के लिए बाकायदा पारंपरिक पोशाको में आते हैं। एमबीए स्टूडेंट मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि गुजरात नहीं अब काशी में भी डांडिया की धूम है ।
श्रीमंडपम् लॉन में ऐसे कई युवा थे जो गुजरात और महाराष्ट्र के पारंपरिक परिधानों में डांडियां खेल रहे थे। इस कार्यक्रम में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। सैकड़ों जोड़ियां माता रानी के संगीत पर झूमते नजर आए। चारों ओर जय माता दी के नारे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। लोग एक दूसरे के साथ खेलते नजर आ रहे थे। मोनिका ने बताया कि शादी के बाद पहला मौका है जब वो बहू बनकर वाराणसी आयी हैं। यहां माता के रंग में हर इंसान रंगा दिखाई दे रहा है।। डांडिया के जोश में हर युवा गोते लगा रहा है। मनोरमा ने बताया कि डांडिया एक ऐसा उत्सव है, जो दिलों की दूरियों को कम करता हैं।
आगे तस्वीरों में देखिए काशी में जमकर डांडिया खेलते हुए लोग...