वाराणसी. आज सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन है। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा में कटक के एक संपन्न बंगाली परिवार में हुआ था। आज उन्ही से जुड़े एक ऐसे शख्स के बारे में बनाने जा रहे हैं जो नेता जी की 12 सिलेंडर लगी गाड़ी चलाते थे। इतना ही नहीं नेताजी की सुरक्षा में हैवी गन भी चलाते थे।
यह कोई और नहीं बल्कि नेता जी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के खास बॉडीगार्ड हैं। इनका नाम कर्नल निजामुद्दीन है, इन्होंने द्दितीय विश्व युद्ध में नेता जी के साथ मिलकर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे।
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इनकी उम्र 114 वर्ष है, वहीं इनकी पत्नी की उम्र 103 साल है। उम्र की शतक लगाने वाली ये जोड़ी दुनियां की ओल्डेस्ट जोड़ियों में से एक हो सकती है। 114 के इस योद्धा ने नेता जी के साथ कई युद्ध लड़े। इन्होंने अपने और नेता जी से जुड़े कई रहस्यों को बीएचयू हिस्ट्री डिपार्टमेंट के युवा प्रो. डॉ राजीव श्रीवास्तव को बताया है।
जानिए नेताजी के बॉडीगार्ड की जुबानी दिलचस्प कहानी...