पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Norway Ambassador Agreement On Clean Ganga Mission Varanasi

काशी में स्वच्‍छता और गंगा मिशन पर नॉर्वे के राजदूत ने किया करार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: नॉर्वे के राजदूत स्वच्छता अभियान और जागरुकता बढ़ाने के लिए एक करार करते हुए।
वाराणसी. नॉर्वे के राजदूत एइविंड एस होम ने काशी में मेयर रामगोपाल मोहले के साथ स्वच्छता अभियान और जागरुकता बढ़ाने के लिए एक करार पर साइन किए। इसके तहत टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर नगर निगम को पांच सौ बड़े-बड़े डस्टबि‍न देगा। 'मेरा शहर-स्वच्छ शहर' नाम के इस अभियान के तहत दिए जाने वाले डस्टबि‍न नगर निगम शहर के विभिन्न हिस्सों में रखेगा। इससे सड़कों पर बिखरा कूड़ा एकत्रित किया जा सकेगा और शहर से कूड़ा निस्तारित करने में सहूलियत मिलेगी।

इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए वाराणसी के मेयर राम गोपाल मोहले और टेलीकॉम कंपनी यूनिनॉर की ओर से भारत के हेड राजीव बाबा और नॉर्वे के राजदूत एइविंड एस होम ने वाराणसी नगर निगम में विस्तार से चर्चा करने के बाद करार पर साइन किया है।

नॉर्वे भी जुड़ना चाहता है गंगा क्लीन मिशन में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छता अभियान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाता जा रहा है। हर देश इस अभियान से जुड़ना चाह रहा है। राजदूत एइविंड एस होम ने नगर निगम के अधिकारीयों के साथ मीटिंग कर पीएम के संसदीय क्षेत्र में स्वच्छता अभियान को लेकर हो रहे कामों पर चर्चा की। इस मौके पर नार्वे के राजदूत एइविंड एस होम ने कहा कि वाराणसी के अपने इस पहले दौरे में वे इस शहर और यहां की संस्कृति को ठीक से समझना चाहते हैं। ऐसे में वह भविष्य में साथ काम करने की योजनाओं को बना सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में नार्वे, वाराणसी में स्वच्छता अभियान के साथ ही गंगा से जुड़ी योजनाओं में भी सहयोग देना चाहता है।

आगे पढ़िए टेलीनॉर के इंडिया हेड भी हुए मीटिंग में शामिल...