पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Old Man Publicly Kissed Woman Varanasi Latest Hindi News

सरेआम अधेड़ ने किया महिला को किस, होंठ काटकर किया लहूलुहान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतीकात्‍मक फोटो
वाराणसी. महमूरगंज स्थित पॉश कॉलोनी के पास मंगलवार की शाम महिला को अकेले देख कर एक अधेड़ ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। अधेड़ ने महिला को नाले में ढकेल दिया और उसके बाद उसने महिला का होंठ काट लिया। इससे महिला का चेहरा लहूलुहान हो गया। महिला के शोर मचाने पर युवकों ने अधेड़ को जमकर पीटा। उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना में महिला को गंभीर चोट आई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना रथयात्रा महमूरगंज रोड पर हुई। इसके प्रत्‍यक्षदर्शि‍यों ने बताया कि महिला पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक अधेड़ सत्‍यनारायण कुशवाहा ने सामने से आकर उसको पकड़ लिया। महिला ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया तो अधेड़ ने उसे पास के नाले में ढकेल दिया।खुद भी उस नाले में कूद गया। इसके बाद उसने महिला के होंठ को काट लिया। इससे महिला का मुंह खून से लथपथ हो गया।
महिला के काफी देर शोर मचाने के बाद पास से गुजर रहे स्कूल के छात्रों ने अधेड़ को पकड़ लिया और उसकी जमकर पि‍टाई की। छात्रों और इलाके के लोगों ने उसको मार-मार कर अधमरा कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

घटना की शिकार हुई पीड़ित महिला ने बदनामी के डर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखवाने से मना कर दिया। महमूहगंज थाना प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपनी तरफ से छेड़खानी का मुकदमा लिखकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बलिया का रहने वाला है। वह यहां मकान बनाने का काम करता है।

छात्रों ने बचाई महिला की जान

महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे छात्रों ने उसकी आवाज सुनी। इस केस के बाद छात्रों और इलाके के लोगों ने वहां पहुंचकर महिला की जान बचाई। खास बात ये रही कि जिस इलाके की घटना है वह इलाका वाराणसी का वीआईपी एरि‍या माना जाता है।
आगे तस्‍वीर में देखिए युवकों की पिटाई के बाद अस्‍पताल में भर्ती अधेड़...