फोटो: मृतक।
वाराणसी. जंसा थाना क्षेत्र में रविवार को तेज धारदार हथियार से काटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। उनका शव घर में पड़ा मिला। हत्या की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही पहुंची भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने शक के आधार पर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, घटना जंसा थाना क्षेत्र के सिरोहा गांव की है। मान सिंह पटेल का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। वह अक्सर अपने नए मकान में सोने जाते थे। इसी दौरान उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
मृतक के बड़े बेटे विशाल ने बताया कि उसके पिता नए मकान में अक्सर अकेले सोने जाते थे। कुछ दिनों पहले उन्होंने बिना किसी को बताए जमीन बेच दी थी। इसे लेकर किसी ग्रामीण से उनका विवाद चल रहा था। वह पैसों के लेनदेन की एक बार जिक्र भी किया था। विशाल का कहना है कि उसके पिता के पास कैश भी था। हत्या के बाद बदमाशों ने उसे लूट लिया होगा।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें...