पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Parents Protest Against Increasing Fees Convent School Varanasi News

कॉन्वेंट स्कूलों में लगातार फीस बढ़ाने के खिलाफ अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. शहर के सभी कॉन्वेंट स्कूलों में हर साल मनमाना फीस में इजाफा किया जा रहा है। इसको लेकर अभिभावकों में आक्रोश है। बुधवार को आक्रोशित अभिभावकों ने सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले मैदागिन चौराहे पर प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि स्कूल मालिक अच्छी शिक्षा के नाम पर सिर्फ अभिभावकों की जेब काटने में लगे हुए हैं। हर साल फीस में मनमाना वृद्धि कर दी जाती है। शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती है। लोगों ने फीस वृद्धि को कम करने की मांग की।

अभिभावक कमला प्रसाद सिंह ने बताया कि हर साल स्कूल मालिक सभी क्लास में 500 रुपए से ज्यादा की फीस वृद्धि कर देते हैं। जब पूछा जाता है तो जवाब मिलता है कि पढ़ाना है तो पढ़ाईए वरना अपने बच्चे को ले जाइए। इतना ही नहीं फीस के अलावा नए क्लास में जाने के लिए सालाना चार्ज चार हजार रुपए लेते है।

उनका कहना था कि स्कूल मालिक शिक्षा के मंदिर का व्यवसायीकरण कर चुके हैं। पेट्रोल की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है। उसके बावजूद भी स्कूल का ट्रांस्पोटेशन चार्ज हर साल 80 रुपया बढ़ा दिया जा रहा है। अभिभावकों की मजबूरी है कि वो खुल के बोल नहीं पा रहे हैं। उन्हें लगता है कि विरोध करने पर कही उनके बच्चे की शिक्षा पर असर न पड़े।

फीस वृद्धि को कम करने के लिए पीएम से की मांग

अभिभावकों और संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड केंद्र द्वारा संचालित होता है। लिहाजा देश पीएम और शहर के सांसद नरेंद्र मोदी से मांग किया कि वे इन स्कूलों के फीस वृद्धि पर अंकुश लगाए।
फोटो: प्रदर्शन करते अभिभावक।