मिर्जापुर/वाराणसी. कोतवाली स्थित इंडियन बैंक शाखा वासलीगंज की खिड़की का ग्रिल काट रहे एक शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ कर बैंक लूटने से बचा लिया। घेराबंदी के दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर दो चोर भागने में सफल रहें। पकड़े गए आरोपी के पास से लोहा काटने की कई साइज की चाभी और ताला खोलने के उपकरण बरामद हुए हैं।
पकड़ा गया शातिर चोर लवकुश गोस्वामी कौशांबी जिले का रहने वाला है। वह इलाहाबाद सिराथू के रहने वाले अनिल के रेकी के बाद बुलाने पर बैंक का खजाना खाली करने का उपकरण के साथ आया था। पुलिस अधीक्षक ने वारदात के पूर्व बैंक में चोरी करने का प्रयास कर रहे चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को पांच हजार का पुरस्कार देने की एलान किया।
गश्त पर निकले चौकी प्रभारी ने पिकड़ा
बीती रात चोर गिरोह वारदात को अंजाम देने लिए खिड़की का ग्रिल काट रहे थे। इसी दौरान गश्त पर निकले वासलीगंज चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने लोहा कटने की आहट पर चोरों को घेरते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अजय कुमार सिंह ने बताया कि बैंक के स्ट्रांग रूम में 20-25 लाख रुपए होने का आंकलन चोरों ने किया था। इंडियन बैंक के मैनेजर रामाशीष ने बैंक में रात के वक्त सुरक्षा गार्ड नहीं होने की बात मानते हुए अपने अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी।
फोटो: पकड़ा गया आरोपी।