पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Police Arrested Eight Crooks Withdraw Money From ATM Varanasi Uttar Pradesh

ATM से जालसाजी कर पैसा निकालने वाले आठ बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. सिगरा थाना पुलिस ने रविवार को एटीएम मशीन से जालसाजी करने वाले आठ अंतर जनपदीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, अरिहंत कॉम्प्लेक्स के पास चंद्रेश और पवन मिश्रा अपने शिकार की तलाश में खड़े थे। मुखबिर की सूचना पर सभी को पकड़ लिया गया। इनके पास से एक लाख से ऊपर नकदी, 13 ATM कार्ड और मोटरसाइकिल बरामद किया। यह गिरोह पूरे पूर्वांचल में लोगों को झूठ बोल कर उनके ATM से पैसे निकाल लिया करते थे।
एसपी क्राइम राहुल राज ने बताया कि सिगरा पुलिस को सुचना मिली थी कि अरिहंत कॉम्प्लेक्स नगर निगम के पास कुछ अज्ञात लड़के खड़े हैं। वे ATM मशीन से जालसाजी करके पैसा निकालते हैं। इस पर थाना सिगरा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग एटीएम में लोगों का कोड देख कर कम जानकार लोगों को बेवकूफ बना पैसा गायब कर लेते थे।
13 ATM हुए बरामद
पुलिस ने इनके पास से तीन मोटरसाइकिल एक लाख 20 हजार नकदी, 10 मोबाइल और तेरह ATM कार्ड बरामद किया। पकड़े गए 8 अपराधी मूल रूप से भदोही और मिर्जापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी पर धारा 419 और 420 के तहत कार्रवाई की है।
फोटो: पुलिस हिरासत में आरोपी।