वाराणसी. केंद्रीय संचार एवं सूचना तकनीकी मंत्री रविशंकर प्रसाद शनिवार देर शाम बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि बिहार में नितीश कुमार एक बार फिर लालू के कंधे पर बैठकर सरकार बना रहे हैं। जनता इनके रवैये से पूरी तरह ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार चाहती है।
एयरपोर्ट पर बिहार सरकार पर चुटकी लेते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आगे-आगे देखिए होता है क्या! उन्होंने बताया कि दिल्ली में हुए वोटिंग पर्सेंटेज बता रहा हैं कि वहां बीजेपी सरकार बना रही है। दिल्ली में टक्कर देने के लिए कोई भी पार्टी खड़ी नहीं हुई है। रविशंकर प्रसाद रविवार को काशी के दशाश्वमेध घाट पर बीएसएनएल की तरफ घाट पर मिलने वाले वाई-फाई सुविधा का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।
वाईफाई लैस होंगे घाट
बीएसएनएल के महाप्रबंधक मोती लाल ने बताया कि घाट पर मिलने वाले वाई-फाई सुविधा के औपचारिक उद्घाटन के लिए आठ फरवरी को दशाश्वमेध घाट पर केंद्रीय संचार एवं सूचना तकनीकी मंत्री रविशंकर प्रसाद आ रहे हैं। इस दौरान दशाश्वमेध और शीतला घाट पर वाई-फाई से लैस किया जाएगा। यह घाट धार्मिक दृष्टि से सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। इसके अलावा इन घाटों पर पर्यटकों की भी सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
छह और घाट होंगे वाई-फाई
यूजर को अपने
मोबाइल से मैसेज करने पर उन्हें उनके मोबाइल पर बीएसएनएल की तरफ से वाई-फाई पासवर्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद इस सुविधा का लाभ उठाने वाले हर यूजर को प्रतिदिन 30 मिनटों के लिए फ्री इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होगी। इन दो घाटो पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के बाद वाराणसी के छह और घाटों को भी वाई-फाई सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य है। यह घाट हैं राजेंदर प्रसाद घाट, मान मंदिर घाट, त्रिपुरा भैरवी घाट, मीर घाट, ललिता घाट और मणिकर्णिका घाट।
आगे पढ़िए नाविकों ने क्या कहा...