पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Ravishankar Prasad Inaugurated Wi fi Service In Varanasi Dashaswamedh Ghat

काशी के दशाश्वमेध घाट पर शुरू हुआ वाई-फाई सेवा, संचार मंत्री ने किया उद्घाटन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. बीएचयू कैंपस को वाई-फाई जोन बनाने के बाद काशी के घाटों को भी वाई-फाई जोन बनाया जा रहा है। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को दशाश्वमेध घाट और शीतला घाट पर वाई-फाई जोन का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने कैंट स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस में कोर बैंकिंग का भी उद्घाटन किया।

दशाश्वमेध घाट पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि घाटों को वाई-फाई करना पीएम मोदी की सोच है। वे आधुनिक तकनीकी से देश के गांव-गांव को एक दूसरे से जोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि काशी की परंपरा तकनीक के माध्यम से जुड़ रही है, अगले एक महीने में काशी के आठ घाटों मानमंदिर, मणिकर्णिका घाट, ललिता घाट और अन्य पांच घाटों को भी वाई-फाई से जोड़ दिया जाएगा।

दिखाया गया पीएम मोदी का लाइव वीडियो
रविशंकर प्रसाद ने वाई-फाई का उद्घाटन करने के बाद उसे तकनीकी रूप से रूबरू कराने के लिए न्यूयार्क में मोदी को बोलते हुए लाइव विडियो दिखाया गया। इसके बाद मोदी के जनधन योजना के लाभ के बारे में बताते हुए कहा गया कि जनधन स्लोगन भी मोदी ने ही दिया है। इसके तहत चार महीनों में 11 करोड़ लोगों का अकाउंट खोला गया।
गांवों को जोड़ने की है योजना
इस योजना के तहत ब्रॉड बैंड के माध्यम से गावों को जोड़े जाने की योजना है। बनारस में नेटवर्क की खराबी पर उन्होंने कहा कि अभी 275 टावर हैं, जिसे 339 करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान पुराने टावर के नई टेक्नोलॉजी से ठीक किया जाएगा। बीएसएनएल की लैंड लाइन सुविधा को भी पूरी तरह से हाईटेक किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही लैंड लाइन सिस्टम में नेक्स्ट जेनरेशन मशीन लगाई जाएगी, जिससे उसकी स्पीड में सुधार हो सके।


आगे पढ़िए महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों को जोड़ने की है योजना...