पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Revenue Council President Javed Usmani Inspection Collectorate Complex

काशी: राजस्व परिसद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी ने कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. गुरुवार को राजस्व परिषद के अध्यक्ष जावेद उस्मानी कचहरी परिसर पहुंचें। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आवासीय, कलेक्ट्रेट परिसर की स्थितियों का जायजा लिया। इसके बाद अफसरों के साथ मीटिंग भी की। बताया जा रहा है कि विकास के प्लानिंग की जानकारियां लेने जावेद उस्मानी काशी पहुंचे हुए हैं।

उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजस्व अभिलेखागार का निरिक्षण भी किया। साथ ही उन्होंने रखरखाव को लेकर उपाय भी सुझाया। परिसर में गाड़ियों के स्टैंड को देखकर रुक गए। उन्होंने अफसरों पर इस पर ध्यान देने को कहा। साथ ही राजस्व से जुड़े सारे पत्रावली को खंगाला और अफसरों को जरुरी दिशा-निर्देश भी दिए।
इस दौरान जावेद उस्मानी ने कहा कि आईएएस और पीसीएस अफसरों की प्रमुख जिम्मेदारी राजस्व से जुड़े मामलों को देखना है। उनको समय से निस्तारण करना चाहिए, लेकिन ये अफसर दूसरी जिम्मेदारी के चलते इस काम पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। इसकी वजह से यह काम पीछे छूट जाता है।
उन्होंने कहा कि राज्य में राजस्व से जुड़े कामों में सुधार के लिए उन्होंने तीन फैसले किए हैं। इसके तहत सभी अफसरों को काम का लक्ष्य दिया जाएगा। इसका समय-समय पर निरिक्षण भी होगा। साथ ही कुछ मुख्य बिंदु तय किए गए हैं। इन्हें राजस्व अफसरों को ध्यान में रखना होगा। पूरे राज्य में राजस्व का काम पिछड़ा हुआ है, लेकिन पूर्वी यूपी में स्थिति ज्यादा खराब है।
फोटो: खतौनी रजिस्ट्रर देख कर अफसरों के साथ बातचीत करते जावेद उस्मानी।