पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sain Yatra With Lord Ram Laxman Varanasi

घोड़े पर सवार हो निकले भगवान, साईंमय हो गए लोग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. वाराणसी की सड़कों पर घोड़े पर सवार होकर भगवान राम, लक्ष्मण, भरत और परशुनाथ के साथ राम भक्त हुनमान की आकर्षक झांकी निकाली गई। ऊं साई संस्थान द्वारा सांई पालकी राजसी ठाट-बाट से निकाली गई। इसमें हजारों साईं भक्तों की दो किमी लंबी भीड़ पीला, केशरीया, लाल झंडों के बीच में शिरडी सांई बाबा का रथ और शिरड़ी साई मंदिर के श्री नागेश बाबा आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा जिस ओर से भी निकाली गई वह इलाका साईंमय हो गया और सांईं के जयकारों से गुंजता रहा।
नदेसर स्थित घौसाबाद के सांई मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यह लच्छीपुरा, चौकाघाट, तेलियाबाग, अंधरापुल, नदेसर चौराहा, आईजी जोन कार्यालय, मिंटहाउस, राजा बाजार होता हुआ नदेसर मंदिर पर पहुंचा। वहां बाबा की महा आरती की गई। मंदिर को आकर्षक कोलकाता के ओरिजनल सुगंधित फुलों द्वारा सजावट किया गया। साईं बाबा का मोहनी रूप सबको भा रहा था। मंदिर परिसर और आस-पास के लगभग सैकड़ों मकानों पर विघुत झालरों की आकर्षक सजावट की गई थी।

फ्री स्वास्थ्य परीक्षण
शोभायात्रा के बाद सांईं राज हास्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों की टीम द्वारा फ्री स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। करीब 550 लोगों के रजिस्ट्रेशन में 250 लोगों की डाक्टरों की टीम ने स्वास्थ की जानकारी दी।
आगे देखिए साईं यात्रा की तस्वीरें...