सपा के पार्षद रविकांत विश्वकर्मा ने उपचुनाव में अपनी पार्टी की शानदार जीत के बाद शहर में पोस्टर लगवाए हैं। इनपर 'कही दीप जले, कही दिल' लिखा है। पोस्टर औऱ होर्डिंग में पर एक ओर सपा का चुनाव चिह्न साइकिल बनी है। इसके उपर एक दीया जल रहा है। साइकिल के ठीक सामने बीजेपी का चुनाव चिह्न कमल बना है। इसके उपर एक दिल को जलता हुआ दिखाया गया है। इन पोस्टरों को लेकर दोनों पार्टी में जुबानी जंग शुरू हो गई है।
क्या कहती है सपा
सपा के पार्षद रविकांत विश्वकर्मा का कहना है कि पार्टी ने दीप जला कर लोगों को जोड़ने का काम किया है। उपचुनाव में लोगों ने बीजेपी को नकार कर सपा को स्वीकार किया है। बीजेपी ने लोगों को अच्छे दिन लाने का वादा किया था। उनके वादे बस वादे बनकर रह गए।
लव जिहाद के नाम पर भी बीजेपी ने वोटरों को तोड़ने का काम किया। हालांकि, इसमें वह नाकाम रही। ऐसे में उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उसका दिल जल रहा है।
क्या कहती है बीजेपी
इन पोस्टरों के बारे में बीजेपी के स्थानीय प्रवक्ता ओमप्रकाश तिवारी का कहना है कि सपा को ऐसी हरकतें करने की आदी है। यह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाती हैं। ऐसी घटिया हरकतों से बीजेपी को शर्मिंदगी नहीं होती, बल्कि इससे
मुलायम सिंह यादव और उनकी पार्टी के लोगों की सोच सामने आ रही है।