वाराणसी. मंच पर पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में 20 करोड़ लोग भूखे हैं। इन गरीबों के घरों में कभी होली दिवाली नही मनाई जाती।
कांग्रेस ने महंगाई औऱ भ्रष्टाचार से देश को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस ने घोटालों के अलावा कुछ नही किया। वहीं बीजेपी के पीएम पर के उम्मीदवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात में हुए दंगों के लिए नरेंद्र मोदी जिम्मेदार। मोदी के हाथ लोगों के खून से रंगे हुए हैं।
मायावती की लखनऊ में रैली के बाद आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी के रामनगर में सपा की रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यदि दिल्ली में उनकी ताकत बढ़ी तो पार्टी अपना सपना पूरी कर सकेगी।
लोकसभा चुनावों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि केंद्र में सरकार बनाने में समाजवादी पार्टी की अहम भूमिका होगी।
अखिलेश यादव ने रैली में सैफई महोत्सव के मसले को लेकर मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी के कार्यक्रम में कलाकार आते हैं तो देश भर में चर्चा होती है लेकिन अन्य बड़े मुद्दों पर देश चुप रहता है। रैली में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे विरोधियों के सवालों का जवाब बताया।
समाजवादी पार्टी की इस रैली को
"देश बचाओ-देश बनाओ' नाम दिया गया है। सपा की इस हाईटैक रैली का सीधा प्रसारण इंटरनेट पर किया गया।
आज इसी रैली में
सीएम अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव और आजम खान सहित कई बड़े नेता पहुंचे हैं। रैली में बीएचयू छात्र सभा के सदस्यों ने हंगामा भी मचाया। छात्रों ने रैली स्थल में जबरन घुस विरोध करने का प्रयास किया। इससे रैली स्थल पर पुलिस से नोक-झोक हो गई है।
आगे देखें रैली की तस्वीरें...