पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sampurnanand Sanskrit University Student Union Election Voting Varanasi

वाराणसी: पैरों में गिरकर छात्रों ने किया दंडवत, मांगे वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: पैरों में गिरकर वोट मांगते प्रत्याशी।

वाराणसी. राजनीति में सब चलता है। अक्‍सर मामले सुनने में आते हैं कि चुनाव के दौरान रिश्‍वत देकर वोट मांगे जा रहे हैं या डरा-धमकाकर। ठीक इसका उलटा गुरुवार को संपूर्णानंद संस्‍कृत विश्‍वविद्यालय में दिखा। यहां छात्र संघ प्रत्याशी छात्रों के पैरों में गिरकर वोट मांग रहे हैं।

दरअसल, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार की सुबह छात्र संघ का मतदान किया गया। इसमें 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1,747 छात्र छात्राएं कर रहे हैं। परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चार पदों पर 11 प्रत्याशी खड़े हैं। मतदान दोपहर दो बजे तक हुआ। बिना परिचय-पत्र के किसी भी छात्र की इंट्री नहीं है। परीक्षा भवन में मतदान के लिए सात बूथ बनाएं गए है। कर्मचारियों के आने-जाने के लिए केंद्रीय ऑफि‍स की ओर से रास्ता बनाया गया है।

क्या कहते हैं प्रत्याशी

अध्यक्ष पद प्रत्याशी पंकज पांडेय ने बताया कि लोकतंत्र में सभी को प्‍यार से वोट मांगने का अधिकार हैं। ऐसे में वह एक सेवक है और वोटर भगवान स्वरूप होता है। दंडवत होना कोई बुरी बात नहीं है। पंकज ने कहा कि संस्कृत मानवता का पाठ पढ़ाता है और वे उसी के विद्यार्थी हैं। वहीं, प्रत्याशी शिवमणि ने कहा कि वोट मांगना भी एक कला है। छात्र आकर्षित होते हैं, प्यार से हाथ जोड़ना, उनके आगे झुकना हर सेवक का काम है।

आगे पढ़िए क्‍या कहती हैं छात्राएं...