पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Software Technology Park Will Open In BHU

बीएचयू में खुलेगा सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, MHRD ने दी स्वीकृति

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने रविवार को कहा कि जल्द ही काशी में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क खोला जाएगा। इसके लिए लंबे समय से दो एकड़ जमीन तलाशी जा रही थी। सीएम अखिलेश यादव को भी जमीन के लिए अधिकारियों ने प्रस्ताव भेजा था। जवाब नहीं आने की वजह से मानव संसाधन मंत्रालय (MHRD) ने दो एकड़ जमीन बीएचयू में उपलब्ध कराने की स्वीकृति दे दी है। हालांकि, उन्होंने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी सरकार दो एकड़ से कम जमीन भी दे दे तो वे कल की तारीख में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क की शुरुआत कर देंगे।

संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर कहा कि वे लालू जैसे नेता के साथ मिल कर बिहार के जंगल राज को कैसे खत्म करेंगे ये देखने वाली बात होगी। उन्होंने कहा कि बिहार के चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलेगा। दिल्ली के एक्जिट पोल के नतीजों के सवाल पर उन्होंने पूछा कि पहले के एक्जिट पोल के नतीजे सही हुए हैं क्या?
कंप्यूटर बाजार में बढ़ेगा काशी का दबदबा
इस सॉफ्टवेयर पार्क के शुरू करने से काशी में कंप्यूटर से जुड़े व्यापार को बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा। इससे काशी का कंप्यूटर बाजार में भी दबदबा बढ़ेगा।
काशी में नाइलेट ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना
रविशंकर ने कहा कि वे चाहते हैं कि गोरखपुर और लखनऊ के तरह से ही काशी में भी नाइलेट ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना करना चाहते है। लेकिन, इसके लिए यूपी सरकार को जमीन उपलब्ध करानी होगी। इस सेंटर में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस शहर के युवक कंप्यूटर तकनीक को ज्यादा से ज्यादा नॉलेज कर सके। वे टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में दुनिया के साथ कदम से कदम मिला के चल सके।

आगे पढ़िए टूरिस्ट प्लेस को किया जाएगा वाई-फाई सुविधा से लैस...