पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Student Commits Suicide After Facebook Cheating Varanasi Latest News

फेसबुक पर हुए प्यार में नाकाम छात्र ने चैटिंग करते हुए किया सुसाइड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. लंका थाना अंतर्गत बालाजी एक्सटेंशन कॉलोनी में एक इंटर के छात्र शुभम ने फेसबुक पर हुए नाकाम प्यार की वजह सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक शुभम को कुछ दिनों पहले ही फेसबुक के जरिए एक लड़की से प्यार हुआ था। अक्सर वो मोबाइल से उसके साथ चैटिंग किया करता था। शनिवार रात को भी वो फेसबुक पर चैटिंग ही कर रहा था। रविवार सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटकता मिला।

मृतक के पिता राजेश चौरसिया पान सामग्रियों के व्यापारी है। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी उनकी नोएडा में इंजीनियर है। शुभम शनिवार को उसे एयरपोर्ट छोड़कर आया। इसके बाद वह अपने दुकान पर चला गया था। रात को फेसबुक पर किसी लड़की से चैटिंग कर रहा था और काफी परेशान दिख रहा था।
चैट पर लिखा था बाय-बाय
उन्होंने बताया कि शुभम की छोटी बहन ने काफी समझाया भी था कि इंटरनेट के प्यार के चक्कर में मत पड़ो, इस सब सिर्फ धोखा होता है। पिता राजेश ने बताया कि शुभम ने सुसाइड से पहले उस लड़की के चैट पर बाय-बाय लिखा था। उसके पास मिले सुसाइड लेटर में लिखा था 'मम्मी,पापा, बहना सॉरी,प्यार-प्यार है'।
दिन-रात करता था चैटिंग
शुभम की छोटी बहन ने भी बताया कि वह किसी लड़की से फेसबुक पर चैटिंग कर बाते भी किया करते था। कई बार उसे मना किया, लेकिन उसके प्यार में वो पागल हो गया था। खाना खाते समय भी मोबाइल से चैटिंग किया करता था।
फेसबुक वाली लड़की से होगी पूछताछ
लंका थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि छात्र का फेसबुक पर किसी से प्रेम प्रसंग रहा होगा। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। शुभम के मोबाइल के जरिए पता लगाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस लड़की का नाम सामने आ रहा है उससे भी पूछताछ की जाएगी।
प्रतीकात्मक तस्वीर।