पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

HB'DAY: 26 बोरे सोने चांदी से तोले गए थे नेताजी, एक दिन में जमा हो गए थे 20 करोड़!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी/आजमगढ़. नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर देश में तमाम रिसर्च की जा रही हैं। इसमें महत्वपूर्ण तौर पर नेताजी उस समय कैसे रहते थे, आज़ाद हिंद फ़ौज के लिए फंड कैसे इकठ्ठा होता था, नेताजी को आज़ादी के लिए लोगों ने 26 बोरे सोने चांदी से तौल दिया था, आदि सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं।
इसके साथ ही वह अपने अधिकारियों और सैनिकों को कैसे तनख्वा देते थे, ऐसे ही कुछ सवालों पर बीएचयू हिस्ट्री डिपार्टमेंट के प्रो. डॉ. राजीव श्रीवास्तव लगातार शोध कर रहे हैं। उनके इस रिसर्च में नेताजी के बॉडीगार्ड रहे 114 साल के कर्नल निजामुद्दीन अहम भूमिका निभा रहे हैं।
जानिए कहा सोने चांदी से तौले गए थे नेताजी
प्रो. श्रीवास्तव बताते हैं कि आजाद हिंद फ़ौज के गठन की भूमिका के साथ नेता जी ने आजादी का बिगुल पुरे भारत में फूंका। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रंगून के जुबली हॉल में इकठ्ठा होने को कहा। जुलाई 1943 को भारतीय, बर्मा, सिंगापुर और रंगून प्रवासी भारतियों ने आजाद हिंद फ़ौज के फंड के लिए 26 बोरे सोने-चांदी, हीरे-जवाहरात और पैसों से नेता जी को तराजू में बैठाकर तौल दिया गया था।
आगे जानिए 114 साल के नेताजी के बॉडीगार्ड कर्नल निजामुद्दीन ने बताई अहम बातें...