पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Subhash Chandra Bose Birthday, Netaji Birthday

HB\'DAY: तस्वीरों के जरिए जानिए नेताजी के जन्म से मृत्य़ु तक का सफर!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. कल नेताजी का जन्मदिन देशभर में धूमधाम से मनाया गया। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा के कटक में हुआ था। वह भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के सबसे अग्रणी नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान, अंग्रेज़ों के खिलाफ लड़ने के लिए, उन्होंने जापान के सहयोग से आज़ाद हिन्द फौज का गठन किया था। उनके द्वारा दिया गया जय हिन्द का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन गया।
भारतीय इतिहास के इसी महानायक के त्याग और बलिदान ने भारत को आदाज़ी का रास्ता दिखाया था। नेताजी ने दुनियां में जहां पहली महिला फ़ौज का गठन किया वहीं कूटनीतिक प्रयासों के जरिए आज़ाद हिन्द सरकार बनाई।
वहीं नेताजी के बारे में और जानने के लिए बीएचयू हिस्ट्री डिपार्टमेंट के युवा प्रो. डॉ. राजीव श्रीवास्तव लगातार शोध कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं से कुछ ऐसी दुर्लभ तस्वीरें सामने आई हैं, जो अपने आप में उनकी कहानी को बयां करती हैं। भास्कर.कॉम ऐसी ही दुर्लभ तस्वीरों को प्रस्तुत कर रहा है जो नेता जी से जुड़ी कई रोचक जानकारियों को बयां करेंगी।
आगे स्लाइड में देखिए नेताजी के जन्म स्थान से लेकर अंतिम यात्रा तक की तस्वीरें...