पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आस्था या सच: लक्ष्मी मूर्ति के ऊपर बैठा उल्लू, चमत्कार मान शुरू हुई पूजा पाठ!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. शिवपुर के रामजानकी मंदिर में एक उल्लू लोगों के कोतूहल का केंद्र बना हुआ है। रविवार की सुबह से ही यह उल्लू माता लक्ष्मी की मूर्ती के ठीक ऊपर जाकर बैठ गया है। माता कि सवारी उल्लू होती है, इस कारण इस बात की चर्चा पुरे इलाके में है। लोगों की भीड़ यहां दर्शन के लिए अमड़ रही है। मंदिर परिसर में लोगों ने भजन कीर्तन प्रारंभ कर दिया है। लोगों का यही मानना है कि मां साक्षात आई हैं, अब यहां विकास होगा।
मंदिर के पुजारी दिलीप वर्मा ने बताया कि रविवार को जब उल्लू सुबह मंदिर में आया, उस समय आरती चल रही थी। ऐसे में माता कि सवारी का आना किसी चमत्कार से कम नहीं है। दो दिन हो गए हैं, उल्लू माता की मूर्ति के ठीक ऊपर ही बैठा हुआ है। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। लोग माता के वाहन के दर्शन करने आ रहे हैं।
भक्त सुमन ने बताया कि उल्लू मंदिर में जब से आया है, मानो सुख और समृद्धि लेकर आया है। इस इलाके में ढूढ़ने पर भी उल्लू दिखाई नहीं पड़ता, लेकिन यहां उल्लू भजन कीर्तन सब में शामिल हो रहा है। राकेश ने बताया कि उल्लू का चेहरा दिव्य दिखाई पड़ रहा है।
आगे देखें मंदिर की तस्वीरें...