पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tantrik Shot Dead By Man In Uttar Pradesh

तांत्रिकों की पंचायत में भूत ने कहा मौत से मिलेगी मुक्ति!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी/मऊ. बहुचर्चित तांत्रिक हत्याकांड के प्रमुख अभियुक्तों को पुलिस ने मंगलवार की शाम को धर दबोचा, लेकिन हत्याकांड के पीछे की पूरी दास्तां को सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। जी हां, क्या आपने कभी सुना है कि भूतों को लेकर इंसान पंचायत लगाते हैं।
इतना ही नहीं भरी पंचायत में बच्चे पर सवार भूत से जब पूछा गया कि तुम कैसे जाओगे, उसने जबाब दिया, 'तांत्रिक की मौत के बाद मैं चला जाउंगा।' दरअसल, चार महीने बाद बाप ने बेटे को अच्छा करने के लिए 24 जनवरी को तांत्रिक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस दिलचस्प घटना के रहस्य से पर्दा उठाते हुए आरोपी बाप को और उसके दोस्त को मंगलवार को पकड़ लिया है।
जानिए क्या था पूरा मामला
सीओ पूणेन्दु सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को तांत्रिक वीरेंदर कि हत्या सरायलखंसी गांव के रामप्रताप और उसके दोस्त राजवंशी ने की थी। इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक मामला थोड़ा अजीब है, जिसकी कहानी चार महीने पहले भूतों को लेकर लगी एक पंचायत से जुड़ी है।
आगे जानिए क्या हुआ पंचायत में...