पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Teacher Write A Letter For Indian World Cup Team

टीचर ने लिखा क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए गीत, पीएम-बीसीसीआई को भेजेंगे सीडी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. क्रिकेट वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही लोगों में इसका खुमार बढ़ता जा रहा है। टीम इंडिया की जीत के लिए मुकीमंग स्थित 'मदर हलीमा सेंट्रल स्कूल' के वाइस प्रिसिंपल इमरान हसन खां ने एक शुभकामना गीत की रचना की है। इसका लोकार्पण स्कूल प्रांगण में विश्व प्रसिद्ध तबला वादक अशोक पांडेय द्वारा किया गया। इमरान हसन टीचर के साथ-साथ अच्छे क्रिकेटर भी रह चुके हैं। वह इसकी सीडी बीसीसीआई और पीएम नरेंद्र मोदी को भी भेजेंगे।
गीत 'वीन द मैच वी द फर्स्ट' के रचयिता इमरान ने बताया कि पिछली बार की तरह ही इस बार भी टीम इंडिया वर्ल्ड कप में जीत हासिल करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और उन्हें जीत हासिल करने के लिए ही यह गीत लिखा गया है। यह गीत अंग्रेजी में है और इसे आवाज वाराणसी के ही गायक कलाकार गणेश पाठक और प्रेरणा श्रीवास्तव ने दिया है। इस अवसर पर बच्चे हाथों में तिरंगा लिए गीत के बोल पर जमकर थिरके।
फैंस की जुबान पर बैठ गया है गीत
इमरान हसन खां ने बताया कि लोकार्पण से पहले ही यह गीत क्रिकेट फैंस के जुबान पर बैठ चूका है। इस गीत में जोश है और खासकर यह टीम इंडिया और धोनी के ऊपर लिखा गया है। इससे टीम इंडिया का मनोबल बढ़ेगा। इस गीत को सुनकर उर्जा का संचार होता है, जो टीम के लिए काफी अच्छा रहेगा।
बीसीसीआई और पीएम को भेजी जाएगी
इमरान हसन ने इस गीत को अंग्रेजी में लिखा है, क्योंकि सभी मैच विदेशों में हो रहे हैं। वहीं, इस शुभकामना गीत को गाने वाले गायकों ने इसे ऊर्जा से भरा हुआ गीत बताया और आशा की है कि धोनी वर्ल्ड कप जीतेंगे। इस सीडी कैसेट को बीसीसीआई और पीएम नरेंद्र मोदी को भी भेजा जाएगा।
फोटो: सीडी लॉन्च करते तबला वादक अशोक पांडेय।