पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Television Serial Mahakumbh Promotion On Ganga Ghat Varanasi News

PHOTOS: काशी के गंगा घाट पर हुआ टीवी सीरियल 'महाकुंभ' का प्रमोशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: दशाश्‍मेध घाट पर टीवी सीरियल प्रमोशन महाकुंभ का प्रमेाशन करते हुए कलाकार।

वाराणसी.
वाराणसी के दशाश्‍मेध घाट पर बुधवार को टीवी सीरियल महाकुंभ का प्रमोशन कलाकारों ने किया। प्रमोशन करने के लिए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी मौके पर मौजूद दिखे। उन्‍होंने हर हर महादेव का जयघोष कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्‍होंने पीएम नरेंद्र मोदी के स्‍वच्‍छता अभियान को जमकर सराहा।

सीरियल के प्रमोशन कार्यक्रम की शुरुआत मनोज तिवारी ने 'बम बम बोल रहा है काशी' गीत गाकर किया। इस गीत को गाने के बाद उन्‍होंने काशी की जनता से सभी टीवी कलाकारों का परिचय भी कराया। इस मौके पर सीरियल के कलाकार रूद्र, पायल, सिद्धर्थ सहित मनिस, चाणक्‍य, अजित और यूनिट के अन्‍य कलाकार मौजूद रहे। मनोज ने लोगों से अपील किया कि वे इस सीरियल को अवश्‍य देखें।

दशाश्‍मेध घाट पर टीवी कलाकारों की खबर लगते ही वहां स्‍थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस दौरान मनोज तिवारी ने कई सांस्‍कृतिक गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्‍ध कर दिया। इसके बाद सभी कलाकार वहां से होटल के लिए रवाना हो गए।

आगे देख्‍ों टीवी सीरियल महादेव के प्रमोशन से जुड़ी तस्‍वीरें...