पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारात निकलते ही घर में बोला धावा, महिलाओं से की लूटपाट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. दशाश्वमेथ थाना के अगस्तकुंडा मोहल्ले में देर रात अज्ञात हमलावरों ने कल्लू मांझी के घर धावा बोलकर जमकर लूटपाट की। इस दौरान बदमाशों ने घर की महिलाओं से मारपीट भी की। साथ ही पैसा और गहने लूटने का भी आरोप लगा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कल्लू के छोटे भाई दिनेश का मंगलवार की शाम रमना गांव में बारात गया था। उसका अपने बड़े भाई रमेश की पत्नी संगीता से विवाद चल रहा था। कल्लू ने बताया कि संगीता बारात रोकने और तलाक के लिए जरदस्ती करने लगी। उसके रोकने के बावजूद दिनेश की बारात गई। कल्लू के आरोप हैं कि संगीता के कहने पर लखनऊ से उसका भाई मोनू और मां विजयलक्ष्मी रात को करीब 2.30 बजे फोर व्हीलर गाड़ी से आठ लोगों के साथ पहुंचती हैं और महिलाओं से मारपीट किया जाता है।
सोते समय लोगों पर किया हमला
दिनेश की मां कौशल्या ने बताया कि उनकी बेटी शकुंतला और परिवार की महिलाएं बारात जाने के बाद खाना खाकर सो रही थीं। दरवाजे की कुंडी अंदर से हाथ डालकर संगीता के परिवार वालों ने खोल लिया। मफलर बांधें लोग गालियां देकर पिटाई करने लगते हैं। संगीता का भाई भी बदमाशों के साथ शामिल था। रमेश से संगीता के तलाक की बात कहकर डंडे बरसाने लगे। आलमरी खोलकर गहना रुपए ले गए। दिनेश की बहन शकुंतला ने बताया कि मां को बचाने गई तो उन लोगों ने पीट दिया।
न्यायालय में चल रहा है मामला
बड़े भाई कल्लू ने बताया कि रमेश और संगीता का तलाक का मामला न्यालय में चल रहा है। संगीता परिवार को बदनाम करना चाहती है। उसने छोटे भाई दिनेश के शादी के दिन जमकर हंगामा काटा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। पीड़ित पक्ष ने तहरीर दी है, जांच के बाद कार्रवाई किया जाएगा।
फोटो: घायल महिला।