पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Thieves Stole Fifty Five Thousand Rupees Worth Mobile From Shop See Video Varanasi Latest News Hindi

VIDEO: चोर ने दिनदहाड़े आटोमोबाइल शॉप से चुराया हजारों का मोबाइल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: सीसीटीवी में कैद हुआ मोबाइल चोर।

वाराणसी.
कैंट थाना अंतर्गत नदेसर इलाके के एक ऑटोमोबाइल की शॉप से शनिवार को दिनदहाड़े चोर ने दो महंगे मोबाइल सेट को चुरा लिया। चोर की चोरी की दिलचस्प करतूत शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर ली गर्इ। व्यापारी हरजीत सबरवाल ने 55 हजार के मोबाइल चोरी की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज पुलिस कोसौंप दिया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

व्यापारी हरजीत सबरवाल ने बताया कि बीते 24 सितंबर को सुबह के समय एक व्‍यक्ति दुकान में आया। यहां उसने ऑटोमोबाइल के पार्ट्स मांगे। पार्टस नहीं होने के कारण दुकानदार ने उसे मना कर दिया। कुछ देर बाद फिर से वह व्‍यक्ति दुकान पर आया और पार्ट्स मांगने लगा। दुकानदार जैसे ही पार्टस देने के लिए मुड़ा वैसे ही युवक गायब हो गया। दुकानदार ने देखा कि उसके दो मोबाइल सेट जिसकी कीमत 55 हजार रुपए के करीब है, वो भी गायब थे।

इसके बाद दुकानदार हरजीत ने कैंट सीओ विनोद कुमार से पूरे मामले की बताया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हालांकि, दुकानदार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सौंप दिया है। दुकानदार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

अागे की स्‍लाइड में देखिए मोबाइल चोरी का VIDEO...