पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Threatfull Letter To Former Officer For Extortion

फिल्मी स्टाइल में मिली धमकी, लेटर में लिखा- दो लाख रुपए दोगे या मौत लोगे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. लंका थानाक्षेत्र के रमना गांव के रहने वाले भूगर्भ विभाग के रिटायर अधिकारी से फिल्मी स्टाइल में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। उन्हें पैसे के लिए एक लेटर लिखा गया है जिसमें लिखा है, 'मख्खन जी दो लाख रुपए दोगे या मौत लोगे। दोनों रास्ते में एक रास्ता चुन सकते हो।' इस बात से डरे पूर्व अधिकारी लंका थाने पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटर में विवरण है कि 26 फरवरी 2015 को सुबह नौ बजे नरोत्तमपुर तिराहे के पास दो लाख रुपए लेकर आना है। इसके बाद छोटेलाल पाल की के मुर्गी फार्म के आगे जमीन पर डंडा गड़ा रहेगा। उसी पर पैसों से भरा बैग टांग देना है। इसमें आगे लिखा है कि इसकी सूचना किसी दूसरे को देने पर पति-पत्नी दोनों को मौत के घाट उतार दिया जाएगा।
अकेले रहते हैं पति-पत्नी
भूगर्भ जल विभाग के रिटायर अधिकारी मक्खन जी ने बताया कि वह 2011 में फैजाबाद से रिटायर हुए हैं। उनका परिवार फैजाबाद और वाराणसी दोनों जगहों पर रहता है। गांव के मकान पर पति-पत्नी हमेशा अकेले रहते हैं। उन्हें तीन लड़कियां और एक लड़का है। बच्चे ज्यादातर फैजाबाद में ही रहते हैं।
मौत की धमकी से सहमा हुआ है परिवार
मक्खन जी ने बताया कि उनकी पत्नी शारदा देवी 5 फरवरी को फैजाबाद से वाराणसी रहने आई। गेट खोलते ही उन्हें लॉबी में धमकी भरा लेटर पड़ा मिला। फोन से पत्नी द्वारा जानकारी मिलते ही वह घर पहुंचे। लेटर पढ़ कर उनके होश उड़ गए। मौत की धमकी से परिवार सहमा हुआ है।
मुकदमा दर्ज कर शुरू हुई जांच

लंका थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि रिटायर अधिकारी के घर पर लेटर से पैसे मांगने का मामला सामने आया है। लेटर में दो लाख रुपए की मांग की गई है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। लेटर में जैसे हिंदी शब्दों का इस्तेमाल हुआ है, उसे देखकर लग रहा है कि किसी ग्रामीण ने चिट्ठी लिखी है। मामले की जांच कर मुकदमा लिखा जा रहा है।
आगे तस्वीरों में देखिए लेटर के कुछ और अंश और फरियाद लेकर थाने पहुंचे पूर्व अधिकारी...