पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Tourists Reduction In Kashi Due To Heavy Fog Varanasi

घने कोहरे की चादर में लिपटा काशी, पर्यटकों की संख्‍या में कमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: काशी में घने कोहरे से जन-जीवन हुआ प्रभावित।
वाराणसी. शनिवार देर रात हुई रिमझि‍म बारिश के बाद रविवार सुबह से ही काशी घने कोहरे में लिपटा रहा। मौसम का मिजाज बदलते ही पारा अचानक 8.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक इसे गंगा के मैदानी भाग से चलने वाली हवाओं को बता रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि 24 घंटे में अधिकतम तापमान भी 15 से 16 डिग्री तक पहुंच सकता है। कोहरे के चलते ट्रेनें दस घंटे से भी ज्यादा देर से चल रही हैं। वहीं, कोहरे की वजह से पर्यटकों में भी कमी नजर आई।

सारनाथ में घूमने आए पर्यटक जयंत गुडुंक ने बताया कि कोहरे के चलते वह दिल्ली से बनारस 18 घंटे में पहुंचे। पूरा दिन घूमने का प्लान था, लेकिन मौसम की वजह से काफी दिक्कत हो रही है। पर्यटक शीला ने बताया कि कोहरा इतना ज्यादा है कि निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि गंगा के ऊपर से जो हवाएं चल रही हैं वो ठंडक को आने वाले दिनों में काफी बढ़ा देंगी। बादलों के आने-जाने के अधिकता की वजह से सूर्य भी देर से दिखाई देंगे।

नगर निगम द्वारा बनाए जाने वाले रैन बसेरा कैंप भी कई स्थानों पर नहीं लगे हैं। कैंट स्टेशन, रोडवेज, दशाश्मेध घाट पर भी अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
आगे स्‍लाइड में देखि‍ए घने कोहरे में लिपटे काशी की अन्‍य तस्‍वीरें...