वाराणसी. चौकाघाट हुकूलगंज मार्ग पर शनिवार को चिलबिल का बड़ा पेड़ चलती ऑटो पर गिर जाने से तीन लोग घायल हो गए। यहां पिछले 15 दिनों से वीडीए की ओर से रोड चौड़ीकरण और नाली निर्माण का काम चल रहा था। वहां मौजूद लोगों ने वन विभाग की टीम को आनन-फानन में सूचना दी। इसके बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ काटकर ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
चौकाघाट-हुकूल गंज मार्ग पर पिछले कई दिनों से खुदाई का काम चल रहा है। इस दौरान पेड़ के किनारे भी खुदाई की गई थी। इससे पेड़ बीच सड़क पर वहां से गुजर रही ऑटो पर गिर गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने बगल में ही स्थित एनडीआरएफ के ऑफिस में सूचना दी। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के द्वारा फंसे लोगों को बचाया गया।
पेड़ काटकर बचाई गई लोगों की जान
एनडीआरएफ जवान वीरेंद्र ने बताया कि ऑटो के ठीक ऊपर पेड़ गिरा था। इसमें तीन लोग फंसे थे। पहले पेड़ की डाली को काटा गया, इसके बाद ऑटो में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला गया। उन लोगों को हॉस्पिटल भेजने के बाद सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने को काफी मशक्कत के बाद हटाया गया। इसके बाद पेड़ को काटकर रास्ता क्लियर किया गया।
सड़क का हो रहा है सुंदरीकरण
स्थानीय निवासी महेश गुप्ता ने बताया हुकुलगंज मार्ग का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके लिए जेसीबी मशीन से खुदाई किया जा रहा है। इसकी वजह से पेड़ का जड़ कमजोर हो गया और सड़क पर गिर गया। स्थानीय निवासी अनिरुद्ध ने बताया कि व्ययस्तम मार्ग है। बड़ा हादसा टल गया।
आगे देखिए संंबंधित तस्वीरें...