पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Truck Auto Horrific Accident Four Died In Sonbhadra

सोनभद्र: ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, दो की हालत गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनभद्र/वाराणसी. राबर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर बिच्छी गावं के पास ट्रक और ऑटो की जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे ऑटो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजने के साथ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
राबर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के बिच्छी गांव के हाई-वे पर वाराणसी की तरफ से आ रही एक ट्रक की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो में सवार दो महिला, ऑटो ड्राइवर और एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला और एक बच्चे का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सिर धड़ से हुआ अलग
घटना के बाद से ट्रक का ड्राइवर फरार है। इसकी भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसी का सिर धड़ से अलग था तो किसी का हाथ शरीर से निकल कर दूर जा गिरा था। घटना के वक्त मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि ट्रक की स्पीड काफी ज्यादा थी। ऑटो वाला गलत लेन में चल रहा था। फिर भी ट्रक के ड्राइवर ने घटना को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका।
गलत लेन से आ रहा था ऑटो
इंस्पेक्टर राबर्ट्सगंज सहित सीओ सदर सचिदानंद मौके पर पहुंच गए थे। सीओ के मुताबिक, ट्रक ड्राइवर अपनी लेन में चल रहा था, जबकि ऑटो वाला गलत लेन में आने की कोशिश कर रहा था। इससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से हो गई।
आगे देखिए हादसे की तस्वीर...