पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Two Boys Has Drown In Ganga River During Bath Varanasi Latest News

गंगा में नहाने गए दो दोस्त डूबे, गोताखोरों ने बरामद किए शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. सोमवार को तुलसी घाट पर नहाने गए दो युवक गंगा में डूब गए। बताया जाता है कि खोजवा किरहिया निवासी पांच दोस्त गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान दो युवक गहराई में चले गए और डूब गए। दोस्तों को डूबता देख उनके साथियों ने शोर मचाया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को पानी से बाहर निकलवाया। शवों का पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक संदीप और विक्की जिगरी दोस्त थे। दोनों एक टेंट हाउस में काम करते थे। आज सुबह उन्होंने शादी समारोह में काम खत्म करने के बाद गंगा स्नान का प्लान बनाया था। उनके परिजनों के मुताबिक, मोनू, सोनू, बादल, विक्की और संदीप कुसुम पैलेस के पास मिले। वहां से वे गंगा में नहाने के लिए तुलसी घाट पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे घाट पर उछल-कूद कर रहे थे। इस दौरान उन्हें गंगा में नहीं नहाने की बात भी कही थी, लेकिन बाद में वे नहाने चले गए।
मृतक विक्की के पिता राजेश ने बताया कि पांचों दोस्त शादी में चाइनीज फूड स्टाल लगाने का काम करते थे। सुबह कुसुम पैलेस के पास पांचो मिलकर मस्ती कर रहे थे। उनमे से संदीप और विक्की ने गंगा में स्नान का प्लान बनाया। परिवार के लोगों ने सभी को मना किया, लेकिन वे जिद करने लगे। सभी दोस्त तैरना जानते थे। संदीप जब डूब रहा था, तो वह चीखने लगा। विक्की तैर कर उसके पास पहुंचा। दोस्त को बचाने की कोशिश में वह भी डूब गया।
विक्की की छोटी बहन पायल ने बताया कि भैया अक्सर गंगा में नहाने जाता था। कई बार उसको मना किया गया, लेकिन वह किसी की नहीं सुनता था। आज सभी को छोड़कर चला गया। वहीं, संदीप के भाई रवि ने बताया कि वह तैरना जनता था। दोस्ती के साथ मस्ती मौत का कारण बन गई।
आगे देखिए, संबंधित तस्वीरें...