बलिया: गश्त से लौट रहे दो सिपाहियों को बेकाबू पिकअप ने कुचला, लोगों ने किया हंगामा
बलिया. थाना गेट के सामने गढ़वार में सोमवार देर रात सड़क हादसे में दो सिपाहियों की मौत हो गई। घटना के दौरान दोनों गश्त से लौट रहे थे। इसी बीच एक बेकाबू पिकअप ने दोनों सिपाहियों को कुचल दिया। घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस ने लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।