वाराणसी. लंका थाना के विश्वसुंदरी पुल पर सोमवार को अनियंत्रित ट्रक ने पैदल चल रहे दो भाइयों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे-2 पर चक्का जाम कर दिया। साथ ही वे दस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया। वहीं, पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को अशोक और चंदर सामान खरीदकर पुल पर बने डिवाइडर के किनारे से वापस आ रहे थे। इसी दौरान उन्हें इलाहाबाद की तरफ से आ रहे एक कोयला लदे अनियंत्रित ट्रक ने पुल पर टक्कर मार दी। इससे दोनों पुल से करीब 50 फीट नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने जाम किया हाइवे
परिजनों ने घटना से नाराज होकर नेशनल हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। हालांकि, घंटों बीतने के बाद भी कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया। बाद में परिजनों को समझाकर मामले को शांत किया। वहीं, पुलिस ने बताया कि ट्रक ड्राइवर को मौके से हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही ट्रक के मालिक को भी सूचना दे दी गई है।
प्रतीकात्मक तस्वीर।