पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Varanasi Vishwakarma Diwas Occasion People Appearance Diesel Engine Factory

वाराणसी: वि‍श्‍वकर्मा पूजा के मौके पर लोगों ने कि‍या डीजल इंजन कारखाने का दीदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तस्‍वीर में: वि‍श्‍वकर्मा दि‍वस के मौके पर डीजल इंजन कारखाने में लगी लोगों की भीड़ और भगवान वि‍श्‍वकर्मा की मर्ति‍ के सामने हाथ जोड़े खड़ा एक व्‍यक्‍ति‍।

वाराणसी. हर वर्ष की भांति इस साल भी वाराणसी के प्रसिद्ध डीज़ल रेल इंजन कारखाने में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई जा गई। इस अवसर पर कर्मचारियों द्वारा अपनी कार्यशालाओं को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया। खास बात यह है कि बुधवार के दिन डीज़ल रेल इंजन कारखाना आम जनता के लि‍ए भी खोला गया था, जहां भारी संख्‍या में लोगों ने रेल इंजन का दीदार कि‍या।
बताते चलें कि‍ भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर डीज़ल रेल इंजन कारखाने में चारों तरफ मेले जैसा माहौल था। बुधवार को बड़ी उत्सुकता से लोग रेलवे द्वारा तैयार किए जा रहे इंजनों का दीदार करने पहुंचे। इस मौके पर मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अशोक कुमार सिंह ने सभी कार्यशालाओं का अवलोकन किया। इसके बाद वहां स्थापित भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया। कारखाने में पहुंचे लोग आए लोग काफी उत्साहित दिखे।
क्‍या कहते हैं लोग
सुंदरपुर के रहने वाले सुरेश राय ने बताया कि काफी दिनों से दिल में ये बात थी कि कैसे कारखाने में अंदर जाकर यहां की नायाब शिल्पकारी देख सकूं। उन्‍होंने कहा कि‍ आज विश्वकर्मा जयंती पर उन्‍हें मौका मि‍ला है, ऐसे में वे खुद को बहुत खुशनसीब समझ रहे हैं। वहीं, 11वीं कक्षा की छात्रा आरती ने बताया कि अंदर क्या है यह वह जानती थी, लेकि‍न मन में अंदर से देखने की चाह थी जो आज पूरी हो गई।
पूरा भक्‍ति‍मय बन गया था माहौल
डीजल रेलवे कारखाने का माहौल बुधवार को पूरी तरह से भक्तिमय नज़र आ रहा था, जहां रोजाना मशीनों की आवाज़ से शोर हो रहा था। आज वही वि‍श्‍वकर्मा भगवान की प्रतिमा के पास बज रही घंटी की आवाज़ लोगों की कानों में रस घोल रही थी। लोगों ने बहुत उत्‍सुकता के साथ यहां लगे मेले का भी आनंद उठाया।
आगे देखि‍ए रेलवे इंजन कारखाने में रंग-बि‍रंगे झालरों से सजाए गए भगवान वि‍श्‍वकर्मा की मूर्ति‍ की तस्‍वीरें...