पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Village Head Adopted Orphaned Baby Found On Road

सड़क किनारे मिले मासूम बच्चे को ग्राम प्रधान की पत्नी ने अपनाया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाराणसी. फुलपुर थानांतर्गत बाबतपुर टेड़वा मोड़ के समीप सड़क के किनारे एक नवजात शिशु कपड़े में लिपटा पाया गया। सूचना पर पूरे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोग आपस में बात ही कर रहे थे कि ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को ले जाकर एक निजी हॉस्पिटल में इलाज करवाया।
हालांकि, इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।

ग्राम प्रधान की पत्नी शाली देवी ने भी बच्चे को अपना लिया। इस दौरान उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। इसके बाद प्रधान ने पूरे गांव में मीठाई बांटी। उन्होंने कहा कि वह उसके पढ़ाई-लिखाई में कोई कोताही नहीं छोड़ेंगे।
क्या कहते हैं ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान राजेंद्र पटेल ने कहा कि वह हर रोज मॉर्निंग वाक के लिए सड़क पर जाते हैं। रोजाना की तरह सुबह छह बजे की तरह आज भी टेड़वा मोढ़ से गुजर रहा थे। सड़क किनारे पीले कपड़े में लपेटकर कुछ रखा है। जब वे पास गए तो देखा कि वह मासूम बच्चा है। पहले तो उन्होंने सोचा कि शायद यह मरा हुआ है, लेकिन इसी दौरान बच्चा हिलने लगा। वे बच्चे को लेकर पास के एक निजी हॉस्पिटल में गया और बच्चे का इलाज करवाया। इसके बाद बच्चा लेकर वह अपने घर चला आया।

बच्चे की सही परवरिश का करेंगे प्रयास
ग्राम प्रधान की भाभी ने कहा कि वे बच्चे को अपने पास रखेंगे। किसी संस्था को नहीं दिया जाएगा। लेकिन, किसी जरूरतमंद जिसके पास संतान न हो और वह परिवार से संपन्न हो और जो बच्चे की सही परवरिश कर सके उसे बच्चे को देने मे परहेज भी नही करेंगे।
फोटो: बच्चे के साथ महिला।