फोटो: वोटिंग के लिए लाइन में खड़े लोग।
वाराणसी. पीएम
नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के रोहनिया विधानसभा सीट पर शनिवार को मतदान हो रहे हैं। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। अब तक रोहनिया सीट के लिए 36 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जिला प्रशासन ने मतदान केंद्रों में किसी भी तरह की गड़बड़ी से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पैरामिलिट्री के जवान जगह-जगह निगरानी रख रहे हैं।
वाराणसी के रोहनिया विधानसभा सीट पर कुल 3 लाख 64 हजार 519 मतदाता हैं। इसमें 2 लाख 4 हजार 785 पुरुष मतदाता और 1लाख 59 हजार 734 महिला मतदाता हैं। चुनाव के लिए 160 मतदान केंद्रों में 340 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस सीट पर 16 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए बूथों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किए गए हैं।
बेवकास्टिंग की भी व्यवस्था
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रांजल यादव ने बताया कि 10 बूथों पर बेवकास्टिंग की भी व्यवस्था की गई है। इसमें बूथ संख्या- 228, 229 डीएलडब्लू, 241, 245, 246 विकासखंड काशी विद्यापीठ, 254, 255, 256 सेंट जॉन्स स्कूल मड़ौली और 296, 297 नवनीत कुंवर पब्लिक स्कूल सुसुवाही शामिल है।
22 सेक्टर में बंटा रोहनिया
मतदान को निष्पक्ष और शान्तिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए रोहनिया विधानसभा क्षेत्र को 22 सेक्टरों में बांटा गया है। यहां मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा भारी संख्या में पैरामिलिट्री फोर्स भी लगाए गए हैं। इसके अलावा 78 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त इन्तजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी
ये प्रत्याशी उतरे हैं चुनावी मैदान में
रोहनिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार 16 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें कांग्रेस से डॉ. भावना सिंह, सपा से महेंद्र पटेल, अपना दल से कृष्णा पटेल, बहुजन मुक्ति पार्टी से दीपचन्द, सम्यक परिवर्तन पार्टी से नागेन्द्र प्रताप, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से मुरारी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से शिवलाल, राष्ट्रीय समाजवादी जनक्रान्ति पार्टी से शिवशंकर, कौमी एकता दल से शिवाजी, राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी से श्रीप्रकाश, मौलिक अधिकार पार्टी से संगीता, सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) से हेमंत कुमार यादव चुनावी मैदान में उतरे हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, वाराणसी के रोहनिया विधानसभा सीट के लिए मतदान की कुछ अन्य तस्वीरें...