वाराणसी. दिन प्रतिदिन मौसम के चढ़ते पारे से लोगों का हलक सूखने लगा है। वे अपनी प्यास बूझाने के लिए हैंडपंपों और कुओं का सहारा ले रहे हैं लेकिन प्रशासन की निरंकुशता के कारण यही हैंडपंप और कुएं उनके हलक की प्यास बुझाने के बजाय उनकी मौत का कारण बनने लगे हैं। नगर के विभिन्न इलाकों में स्थित कुएं और हैंडपंप सीवर का जहरीला पानी उगल रहे हैं। इससे यहां के नागरिकों को भारी परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। कई तो साफ पानी के अभाव में मौत को गले लगा चुके हैं।
नगर में चार हजार से अधिक आबादी वाले बजरडीहा इलाके में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। यहां करीब पांच महीने से हैंडपंपों और कुओं से सीवर का जहरीला पानी निकल रहा है। इससे यहां के लोगों में जिला प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है।
आगे की स्लाइडों में जानिए...कितना दर्दनाक है वाराणसी के बजरडीहा के बाशिंदों का जीवनः