पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Burnt For Doubt In Character Sonbhadra

सोनभद्र: कैरेक्टर पर आरोप लगा देवर-दवरानी ने जेठानी को जलाया, हालत गंभीर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोनभद्र/वाराणसी. पिपरी चौकी इलाके के रेलवे कॉलोनी में एक विवाहिता ने देवर और देवरानी पर चरित्रहीन बताकर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया है। लगभग 50 प्रतिशत तक जली महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पिपरी ठाणे के एसओ अबरार अहमद ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें हुई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
रेनुकूट के रेलवे कालोनी में रहने वाली शमीमा बेगम (22) को उसी के देवर और देवरानी ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आग के हवाले कर दिया। बुरी तरह झुलसी महिला को लोगों ने हिंडाल्को के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डाक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
मौसेरे देवर के साथ गलत संबंध का लगा रहे थे आरोप
शमीमा के भाई मो. हफीज के मुताबिक, उसकी बहन के पति, देवर और देवरानी शमीमा का मौसेरे देवर के साथ गलत संबंध होने का इल्जाम लगा कर अक्सर झगड़ा करते थे। बीती रात को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस दौरान उसका पति भी मौके पर मौजूद था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि देवर अब्दुल फयाम और उसकी पत्नी ने शमीमा के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दिया। गंभीर रूप से जल चुकी शमीमा को हिंडाल्को के अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है।
पति पर लगाया दूसरी शादी करने का आरोप
अस्पताल में जब शमीमा से बात की गई तो उसने बताया कि उसका पति अब्दुल कयूम रेलवे में गार्ड है। वह आंगनबाड़ी कार्यकत्री हूं। उनके दो बच्चे हैं। उसके ऊपर लगाए गए सारे इल्जाम झूठे हैं। असलियत यह है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है, उससे संबंध खत्म करने के लिए इस तरह का इल्जाम लगाया जा रहा है। वह उसे भरण-पोषण के लिए किसी भी तरह का खर्च नहीं देता है। अपना हक मांगने पर पति सहित देवर और देवरानी मारपीट करने लगते हैं।
फोटो: 50 फीसदी तक जली महिला।