तस्वीर में: गुड्डन प्रेमी रंजीत के घर के बाहर खटिए पर धरना देती हुई।
वाराणसी. जिले के चौबेपुर थानांतर्गत चुनाडीह गांव में एक युवती अपने प्रेमी के घर पर चार दिन से धरना दे रही है। मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसमें धोखा मिलने के बाद
विवाहिता गुड्डन अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए लड़ाई लड़ रही है और उसके घर के बाहर धरना दे रही है। प्रेमी रंजीत के घरवाले उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। गुड्डन ने रंजीत पर गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।
युवती गुड्डन का ननिहाल जिले के चुनाडीह गांव में है। गांव के ही रहने वाले रंजीत मौर्या से 4 साल पहले उसे प्यार हो गया और उससे शारीरिक संबंध भी हुआ। गुड्डन ने बताया कि वह एबार्शन भी प्रेमी रंजीत के दबाव में करवा चुकी है। करीब सालभर पहले 3 नवंबर 2013 गुड्डन की शादी जौनपुर के बदलापुर में रमेश के साथ हो गई।
पति से तलाक के लिए उकसाया
गुड्डन का आरोप है कि रंजीत ने उसे अपने साथ रखने के लिए उसके पति रमेश को तलाक देने के लिए उकसाया। रमेश को छोड़ने के बाद उसने रंजीत से मंदिर में शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद घरवालों को पता लगते ही रंजीत ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। उसने बताया कि जब तक रंजीत उसे अपनाएगा नहीं तब तक वो नहीं उठेगी।
प्रेमी रंजीत पर दर्ज करवाया मुकदमा
गुड्डन ने 31 जुलाई को रंजीत के ऊपर उकसाकर अपने पति को तलाक देने और शादी कर झांसा देने के आरोप में चौबेपुर ठाने में धारा 316, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा भी पंजीकृत कराया है। थाने पर दिए गए तहरीर में उसने रंजीत पर दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। फिलहाल गुड्डन इंसाफ को लेकर रंजीत के घर में चार दिन से धरना दे रही है, ताकि रंजीत और उसके घरवाले उसे स्वीकार कर लें।
आगे पढ़िए क्या कहती है रंजित की मां...