पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • World Patient Safety Day Special Story BHU Trauma Center Varanasi Uttar Pradesh

जानिए बीएचयू में 197 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर की खासियत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: अत्‍याधुनिक सुविधाओं से लैस बीएचयू में बना ट्रॉमा सेंटर।
वर्ल्‍ड पेशेंट सेफ्टी डे: बीमारि‍यों के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लि‍ए हर साल 9 दि‍संबर को 'वर्ल्‍ड पेशेंट सेफ्टी डे' मनाया जाता है। इसका मकसद यह है कि बेहतर जीवनशैली अपनाकर लोग स्‍वस्‍थ्‍ा रहें। इस अवसर पर dainikbhaskar.com आपको वि‍भि‍न्‍न बीमारि‍यों और उनसे बचने के उपायों के बारे में बताने जा रहा है।
वाराणसी. यूपी, बिहार, झारखंड और पूर्वांचल की जनता को 197 करोड़ की लागत से बने बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर की बेशकीमती सौगात मिलने वाली है। 334 बेड वाले इस हाईटेक ट्रॉमा सेंटर का जल्द ही उद्घाटन होगा। प्रधानमंत्री स्वाथ्‍य सुरक्षा योजना के तहत बने ट्रॉमा सेंटर के खुलने से मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। इसमें 50 बेड का स्पेशल आईसीयू बनाया गया है। साथ ही 14 हाईटेक मॉडुलर ऑपरेशन थियेटर से लैस कई अत्याधुनिक मशीनों और एक्सपर्ट डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जाएगा।
dainikbhaskar.com की टीम से विशेष बातचीत में पूर्व ओएसडी प्रो. डीके सिंह ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की सबसे ख़ास बात मोबाइल एंबुलेंस सिस्‍टम होगा। यह एंबुलेंस सोशल नेटवर्किंग साइट व्‍हॉट्स ऐप, फेसबुक, ई-मेल से जुड़ी होगी। इसके जरिए मरीज के परिजन या कोई अन्य व्यक्ति तुरंत घायल की फोटो और वीडियो भेज सकेंगे। घायल की कंडीशन के अनुसार तुरंत एंबुलेंस भेजा जाएगा और प्राथमिक उपचार की जानकारी दे दी जाएगी। साथ ही इसके जरिए मरीज डॉक्टरों से भी सीधे जुड़ सकेंगे। यह सुविधा मरीजों को ख़ास सुविधा देने के लिए बनाई गई है।
जानिए ट्रॉमा सेंटर के किस फ्लोर पर होंगी क्‍या सुविधाएं

ग्राउंड फ्लोर- ओपीडी, रजीस्ट्रेशन, सिटी स्कैन, रेडियोलॉजी, रिसेप्शन, एनाउंसमेंट केबिन
फर्स्ट फ्लोर- ओटी (ऑपरेशन थियेटर)
सेकेंड फ्लोर- आईसीयू
थर्ड और फ़ोर्थ फ्लोर- वार्ड
फिफ्थ फ्लोर- विशेष अधिकारी केबिन, कॉन्फ्रेंस रूम
सिक्‍थ फ्लोर- एमरजेंसी वार्ड
टेंथ फ्लोर- मॉडुलर ऑपरेशन थियेटर
एडवांस मॉडुलर ऑपरेशन थियेटर- 3
एडवांस एमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर- 1
आईसीयू- 50
कुल बेड- 334
इमरजेंसी- 50
आगे पढ़ि‍ए ट्रॉमा सेंटर की कुछ खास सुविधाएं...