पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Young Man Dies During Exercise Bob Gym Varanasi Latest News

वाराणसी: जिम में एक्सरसाइज के दौरान वेट प्लेट से दबकर व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: जिम में घटना की जानकारी लेती पुलिस।
वाराणसी. भेलूपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बॉब जिम में एक युवक की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक्सरसाइज करते वक्त वेट प्लेट उसके पर गिर गई। इससे वह चपेट में आ गया। जिम कर्मचारियों ने बताया कि मृतक ट्रेड मील पर दौड़ लगा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और सिर रॉड से टकरा गया। इससे उसके नाक से खून निकलने लगा। उसे तत्काल अस्पताल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद जिम में हड़कंप मच गया। ट्रेनर ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। शव का पंचनामा किया गया। बाद में उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। हालांकि, परिजन किसी अनहोनी का भी अंदेशा जता रहे हैं। मृतक के भाई ने सीसीटीवी फुटेज के जांच की भी मांग की है।
फिटनेस का शौक बना मौत का सबब
मृतक युवक का नाम मदन (20) था। उसे बॉडी बनाने का शौक था। रोज की तरह वह ठीक छह बजे जिम पहुंचा। यहां वह सीधा ट्रेड मिल पर दौड़ने लगा। इस दौरान वह अंनियंत्रित होकर गिर गया। इससे उसके सिर पर चोट आई। उसकी सांसें उल्टी चलने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस

शहर के सबसे हाई प्रोफाइल बॉब जिम में हुई घटना के कारण पुलिस के आलाधिकारी इस मामले की जांच में जुट गए हैं। सिगरा थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र ने बताया कि पूरा मामला उनके संज्ञान में है। इसकी जांच कर रहे हैं। युवक की मौत कि पुष्टि हुई है। अभी तक मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।
आगे पढ़िए, जिम में युवक की मौत पुलिस के लिए बनी उलझन...